शनिवार 9 मई 2026 - 20:33
मीनाब स्कूल पर हमला जंगी अपराध;इसकी जांच की जाए

हौज़ा / यूरोपीय संसद के सदस्य मिलान उरेह ने कहा है कि मीनाब शहर के "शजरा ए तैय्यबा" स्कूल पर मिसाइल हमला जानबूझकर किया गया था और यह जंगी अपराध की श्रेणी में आता है जिसकी अंतरराष्ट्रीय जांच होनी चाहिए।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , यूरोपीय सांसद ने ईरान के मीनाब शहर में स्थित स्कूल पर हुए मिसाइल हमले को पूर्व नियोजित और जंगी अपराध बताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की मांग की है।

मिलान उरेह ने कहा कि इस त्रासदी की पूर्ण और पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने यह बात ब्रसेल्स में ईरानी दूतावास के सामने आयोजित "मीनाब के फरिश्ते" शीर्षक वाले कार्यक्रम में कही।

यूरोपीय सांसद ने यूरोपीय देशों के रुख पर भी निंदा करते हुए कहा कि यूरोपीय नेता अमेरिका और इजरायली सरकार की नीतियों के मामले में दोहरा मापदंड अपनाते हैं और ऐसे गंभीर मामलों पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने यूरोपीय आयोग को पत्र लिखकर हमले की जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि मीनाब शहर का "शजरा ए तैय्यबा" स्कूल अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों की शुरुआत के शुरुआती घंटों में तीन बार मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया था।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha